अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी ने जो ईरान के शीराज़ शहर के इमामे जुमा थे और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स फॉर लीडरशिप के सदस्य भी थे आज दोपहर में 81 साल की आयु में इंतेक़ाल किया।
आयतुल्लाह हाएरी कुछ समय से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे जहाँ आज दोपहर में आपका देहांत हो गया जिससे पूरे ईरान और इस्लामी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। आप का अंतिम संस्कार कल गुरुवार को सुबह 9:00 बजे क़ुम शहर में मस्जिदे इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम से हजरत मासूमा स. के रोज़े की ओर किया जाएगा।
आयतुल्लाह मोहम्मद सादिक़ मोह्युद्दीन हाएरी शीराज़ी ने सन 1315 शम्सी में शीराज़ में जन्म लिया। ईरान के इंक़ेलाब में आपका बड़ा योगदान रहा है अपने राजनीतिक कार्यों के कारण आपको कई बार जेल के अत्याचार और जिला वतनी भी सहनी पड़ी। इंक़ेलाब के बाद आपने शिक्षण कार्यों में जीवन व्यतीत किया और कुछ दिनों के बाद असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स फॉर लीडरशिप के सदस्य बन गए आयतुल्लाह मोह्युद्दीन शीराज़ी ने आयतुल्लाह ब्रूजर्दी, आयतुल्लाह अराकी और इमाम खुमैनी जैसे दिग्गज विद्वानों से शिक्षा प्राप्त की थी।
20 दिसंबर 2017 - 17:17
समाचार कोड: 873413
आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी ने जो ईरान के शीराज़ शहर के इमामे जुमा थे और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स फॉर लीडरशिप के सदस्य भी थे आज दोपहर में 81 साल की आयु में इंतेक़ाल किया।